Comprehension:
नीचे दिए गये गद्यांश में कुछ शब्द छोड़ दिये गए हैं, प्रत्येक अनुच्छेद के सामने चार विकल्प दिए गए हैं। इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से सर्वोत्तम उत्तर वाला विकल्प चुनें।
वर्तमान काल में यदि संसार के किसी भी कोने में कोई भी घटना घटित हो तो उसके अगले दिन हमारे पास उसकी खबर आ जाती है। ऐसा सिर्फ समाचार पत्रों के कारण ही होता है। आज के समय में बिना समाचार पत्र के जीवन की करना भी काफी कठिन है। यह वो पहली और आवश्यक वस्तु है, जिसे सभी हर सुबह सबसे पहले देखते हैं। यह हमें पूरे विश्व में हो रही के बारे में जानकारी देकर वर्तमान समय से जुड़े रखने में हमारी मदद करता है। समाचार पत्र व्यापारियों, राजनितिज्ञों, सामाजिक मुद्दों, बेरोजगारों, खेल, अन्तरराष्ट्रीय समाचार, विज्ञान, शिक्षा, दवाइयों, अभिनेताओं, मेलों, त्योहारों, तकनीकों आदि की जानकारी हमें देता है। यह हमारे ज्ञान कौशल और तकनीकी को बढ़ाने में भी हमारी सहायता करता है। पहले के समय में, समाचार पत्रों में केवल खबरों का विवरण प्रकाशित होता था। हालांकि, अब इसमें बहुत से विषयों के बारे में खबरें और विशेषज्ञों के विचार यहाँ तक कि, लगभग सभी विषयों की जानकारी भी निहित होती है। बहुत से समाचार पत्रों की कीमत बाजार में उनकी खबरों के और उस क्षेत्र में प्रसिद्धि के कारण अलग-अलग होती है। समाचार पत्र या अखबार में दैनिक जीवन की सभी वर्तमान घटनाएं नियमित रुप से छपती है।
यह हमें पूरे विश्व में हो रही के बारे में जानकारी देकर वर्तमान समय से जुड़े रखने में हमारी मदद करता है।
(SSC GD Constable 2024 (20 Feb 2024, Shift 4))
- घटनाओं
- संकल्पनाओं
- खेलों
- त्योहारों
Answer (Detailed Solution Below)
Option 1 : घटनाओं
Detailed Solution
Concept approach
'विश्व में हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी'
⇒ घटनाओं
ऐसे ही सवालों के असली परीक्षा जैसे मॉक टेस्ट — मुफ़्तStart free test →