Comprehension:
निम्नलिखित गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-
एक युवक पत्थर की बेंच पर बैठकर टिफिन खाता हुआ। उससे कुछ दूर एक उम्रदराज मगर तंदुरुस्त आदमी शहनाई जैसा (1) - बैगपाइपर (bagpiper) बजा रहा था। उसने काला लबादा गाउन पहन रखा (2)। कपड़े-जूते ठीक-ठाक पहन रखे थे। हैट भी लगा रखा था। उसके सामने जमीन पर काठ और कपड़ों का बना संदूकनुमा बाक्स था। बाक्स में कुछ सिक्के थे। वह खड़ा होकर वाद्य (3) रहा था। उसके गाल वाद्य बजाने के कारण फूल-फूल जा रहे थे जैसे हमारे यहाँ भी शहनाई बजाते समय या शंख फूँकते समय। लोग उसके सामने से अदब (4) से गुजर रहे थे। एक-दो लोगों ने उसे अभिवादन भी किया। कुछ लोग करीब जाते और झुककर बाक्स में पेंस (सिक्के) डाल देते। दूर से फेंकता कोई नहीं था। वह एक भिखारी था लेकिन यहाँ उसे स्ट्रीट आर्टिस्ट (सड़क कलाकार) कहा जाता है। भिक्षा या दान भी यहाँ कला के माध्यम से लिया जाता है। कोई माँगता या गुहार नहीं लगाता। या तो चुप बैठा रहता है या संगीत कला या गायन के माध्यम से वह लोगों का ध्यान आकृष्ट करता है। यह दृश्य मुझे सुखद विस्मय से भर गया। मैं देर तक उसे वाद्य बजाते देखता-सुनता रहा। पास में पेन्स (सिक्के) (5) न होने का अफसोस हुआ। भिक्षा के लिए यहाँ हाथ फैलाने की परंपरा नहीं है।
उपरोक्त गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
वह खड़ा होकर वाद्य (3) रहा था।
(SSC GD Constable 2025 (04 Feb 2025, Shift 1))
- बजा
- गा
- रो
- चल
Answer (Detailed Solution Below)
Option 1 : बजा
Detailed Solution
Concept approach
'वाद्य बजा रहा था'
⇒ बजा
ऐसे ही सवालों के असली परीक्षा जैसे मॉक टेस्ट — मुफ़्तStart free test →